Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…

    September 7, 2026

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    September 7, 2026

    नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    • रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप
    • धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
    • स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज
    • ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट….

    आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 16, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव की तारीख शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित हो जाएंगे। आम चुनाव की तारीख घोषित होते ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आठ मार्च को जारी पहली सूची में ही प्रदेश की छह सीटों पर नाम तय हो गए थे। इसमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम शामिल थे।

    Read Also-  बेवफा पत्नी की खौफनाक साजिश: प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया

    पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई थी लेकिन प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम शामिल नही थे। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

    प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने दिग्गजों को लोकसभा के चुनावी मैदान पर उतारा है। इनमें भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, सरोज पांडेय, चिंतामणि महाराज, संतोष पांडेय के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की पांच सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इनमें कांकेर सीट से अनिला भेंडिया के नाम पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पैनल में बीरेश ठाकुर व नरेश ठाकुर के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी है। अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

    Read Also-  कांग्रेस ने चुनावी बांड को बताया ‘चंदा दो, धंधा लो’ की नीति

    विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।

    हालांकि, इस सीट से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है, वहीं पैनल में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh assembly election 2023 chhattisgarh assembly elections 2023 chhattisgarh congress chhattisgarh congress candidate 1st list 2023 chhattisgarh election chhattisgarh election 2023 chhattisgarh election 2023 live chhattisgarh election news chhattisgarh elections chhattisgarh elections 2023 chhattisgarh news Congress congress party congress party latest video congress party news congress party video indian national congress
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन

    रायपुर में OBC सम्मेलन: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए घोटाले के आरोप

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.