Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » निगम कमिश्नर पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप: तीन दिन से धरने पर बैठे पार्षद, गुलाब देकर जताया विरोध

    निगम कमिश्नर पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप: तीन दिन से धरने पर बैठे पार्षद, गुलाब देकर जताया विरोध

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2025Updated:June 9, 2025 Uncategorized No Comments3 Mins Read
    निगम कमिश्नर पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप: तीन दिन से धरने पर बैठे पार्षद
    निगम कमिश्नर पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप: तीन दिन से धरने पर बैठे पार्षद

    भिलाई। भिलाई नगर पालिका निगम के आयुक्त राजीव पाण्डेय पर कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों में भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस विरोध में कांग्रेस के पार्षद पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को सभी कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त को गुलाब का फूल भेंट कर अपनी समस्याएं औपचारिक रूप से व्यक्त कीं।

    धरने के बाद, पार्षदों एवं कांग्रेस समर्थकों ने बड़ी संख्या में निगम आयुक्त कार्यालय के सामने तक पैदल मार्च किया। सभी के हाथों में गुलाब के फूल थे, जो विरोध का प्रतीक बने। उन्होंने बताया कि आयुक्त राजीव पाण्डेय कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में भेदभाव कर रहे हैं और नगर निगम की सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

    Read Also-  रेत माफियाओं का कहर: पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला, कैमरे-आईडी छीनकर खेतों में दौड़ाया, देखें वीडियो

    पार्षद लालचंद वर्मा ने आरोप लगाया कि आयुक्त की मनमानी कार्यशैली को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके अनुसार, पार्षदों को वार्डों के विकास के लिए आवश्यक राशि नहीं मिल रही है, जिससे मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए समान रूप से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

    कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य आवश्यक हैं और इसके लिए सभी को बराबर राशि आवंटित होनी चाहिए। पार्षदों ने महापौर के भी समर्थन का उल्लेख किया, जिन्होंने पहले ही बोरिंग कार्यों को लेकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि जनता बड़ी उम्मीद के साथ पार्षदों को चुनती है, लेकिन बिना पर्याप्त वित्तीय मदद के विकास कार्य संभव नहीं हैं।

    Read Also-  सुकमा में शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, कल महादेव घाट में होगा अंतिम संस्कार

    आयुक्त राजीव पाण्डेय का जवाब
    इस पूरे विवाद पर जब आयुक्त राजीव पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि उनका कार्यालय सभी के लिए खुला है और वे सभी से संवाद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे नियमों के खिलाफ कोई भी निर्णय नहीं लेंगे, लेकिन पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य है। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि वार्डों में आवंटित राशि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप दी जा रही है।

    पानी आपूर्ति और बोर खनन पर आयुक्त का मत
    आयुक्त ने बोर खनन की मांग को लेकर कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं है और सभी वार्डों को पर्याप्त जलापूर्ति मिल रही है। उन्होंने बताया कि निगम के तहत चार नई जल टंकियां निर्माणाधीन हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी। इन टंकियों के बन जाने के बाद पूरे क्षेत्र में घर-घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai bhilai big news bhilai latest news bhilai news bhilai news in hindi durgbhilai latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    राशन दुकानों में मसाला बिक्री पर सदन में सवाल, मंत्री दयाल दास बघेल ने जांच का भरोसा दिलाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.