Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    August 9, 2026

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    August 9, 2026

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़

    भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति दिलाई शपथ

    नई दिल्ली। भारत को आज नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

    इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जिन्होंने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था।

    राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा
    उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से गुरुवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई। उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

    Read Also-  रायबरेली में राहुल गांधी का काफिला रुका, कांग्रेस नेताओं को वाराणसी में नजरबंद किया

    राधाकृष्णन को उम्मीद से 14 वोट अधिक
    राधाकृष्णन 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया।

    चुनाव अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के अनुसार, कुल 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिसमें से 752 मत वैध और 15 मत अवैध घोषित हुए। मतदान प्रतिशत 98.2% रहा। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 427 सांसदों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन उन्हें 14 अतिरिक्त वोट मिले।

    वहीं, 13 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इनमें बीजू जनता दल (BJD) के 7, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 4, शिरोमणि अकाली दल का 1 और 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cp radhakrishnan new vice president cp radhakrishnan vice president vice president cp radhakrishnan vice president cp radhakrishnan oath ceremony vice president cp radhakrishnan oath swearing ceremony
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.