Crime News in Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति की खून से लहूलुहान लाश मिली है। युवक के सिर के पीछे गहरे चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि लोहे की युवक को रॉडनुमा चीज से मारा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके का है।
Crime News in Durg: खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अनिल शर्मा है। वार्ड 39 खुर्सीपार का रहने वाला था। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस सहित खुद एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और छावनी CSP हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की।
Read Also- दो बहनों ने मिलकर नानी को उतारा मौत के घाट, रुपये, स्कूटी व अन्य सामान लूट कर हुईं फरार
झगड़े के बाद मर्डर करने का आरोप
Crime News in Durg: परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में उसका किसी से झगड़ा हुआ होगा और उसी ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस का भी यही मानना है कि जिस तरह से मृतक का चप्पल नाली में पड़ा हुआ था। शव सड़क पर पड़ा था। घटना स्थल में काफी अधिक खून बहा है। इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
मामले को लेकर पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।साथ ही पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
Read Also- घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपराधी के खिलाफ कई थानों में 16 मामले हैं दर्ज
आदतन शराबी था अनिल
पुलिस के मुताबिक अनिल शर्मा शराब पीने का आदी थी। उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी पिछले 10 साल से बच्चों को लेकर अलग रह रही है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद देर रात सुभाष नगर शराब पीने गया था। वहां अवैध शराब बेचने वालों से उसका झगड़ा हुआ होगा। उन्होंने ही उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हुई।




