Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार…

    जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 17, 2024 बस्तर संभाग No Comments4 Mins Read
    Crime News in Kanker
    Crime News in Kanker

    Crime News in Kanker: कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव से जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ले ली। इसी शक के चलते आरोपियों ने योजना बना कर बुजुर्ग की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने किया है।

    जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को साकिन, बांसकुण्ड निवासी 70 साल के बुजुर्ग सुगनूराम उसेण्डी, पिता- स्व० सन्नूराम उसेण्डी (मृतक) का खून से लथपथ शव गांव के स्कूल पारा खेल मैदान के पास मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।

    Read Also-  AICC ने मोहन मरकाम को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए झारखंड चुनाव के वरिष्ठ समन्वयक

    3 दोस्तों को अपने-अपने पिता की मौत को लेकर बुजुर्ग पर था शक
    Crime News in Kanker:  पुलिस को विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक बैगा-गुनिया (झाड़-फूंक) का काम करता था। मृतक का भतीजा रंजीत उसेण्डी के पिता की 3 साल पहले घर बनाते समय बीमार होने से मृत्यु हो गई। इसी तरह रंजीत उसेण्डी के सहपाठी प्रकाश दर्रो और सुनील उईके के पिता की भी पेड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई। इन तरह तीनों दोस्तों के पिता की अचानक मौत को लेकर तीनों बैगा काम करने वाले सुगनूराम उसेण्डी (मृतक) पर शक करने लगे। तीनों को लगता था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उन तीनों के पिता की जानें ले ली।

    जादू-टोना के शक में तीनों ने बनाई हत्या की योजना
    चूंकि रंजीत उसेण्डी और प्रकाश दर्रो के खेत आसपास ही हैं, वे दोनों बैगा सुगनूराम उसेण्डी के हत्या से चार दिन पहले मिले और हत्या की योजना बना ली। दोनों ने अपनी योजना में सुनील को भी शामिल कर लिया। अब रंजीत, सुनील और प्रकाश तीनों ने मिलकर योजना बनाई कि शनिवार या रविवार को मौका देखकर सुगनूराम की हत्या करनी है।

    Read Also-  रायपुर दक्षिण उपचुनाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया भाजपा की बड़ी जीत का भरोसा, राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों में झोंकी ताकत

    3 अन्य आरोपी भी हत्याकांड में हुए शामिल
    Crime News in Kanker:  शनिवार को प्रकाश और सुनील मृतक सुगनूराम को उसके घर जाकर देखे, तो बुजुर्ग बैगा घर में नहीं था।  फिर आरोपियों ने शीतला मंदिर (खेल मैदान) के पास सुनील उईके के घर पर शराब-चिकन पार्टी की। पार्टी में सुनील उईके और उसके दोनों सगे भाई जगदीश और अमित भी मौजूद थे। उनके अलावा कौशल मरकाम, तुलेश्वर, सुनाराम, जानसिग दर्रो भी आये थे। लेकिन तुलेश्वर, सुनाराम, जानसिग दर्रो पार्टी से जल्दी निकल गये। अब घर में सुनील, प्रकाश, अमित, जगदीश और कौशल ही थे। इसी शाम रंजीत ने सुनील को फोन करके बताया कि सुगनूराम (मृतक) शीतला मंदिर के पास से अपने घर तरफ जा रहा है। रंजीत ने इसी दौरान बुजुर्ग की हत्या करने की योजना से सभी दोस्तों को बुलाया। इसके बाद सुनील, प्रकाश और रंजीत ने मिलकर बुजुर्ग को वहीं रोककर धारदार हथियार और बांस डंडों से लहूलुहान कर दिया और मारपीट कर वहां से भाग निकले। वहीं भारी मारपीट से बुजुर्ग बेहोश हो गया।

    बेरहमी से पिटाई कर ली बुजुर्ग की जान
    इधर घटना स्थल से भागकर रंजीत अपने घर गया और सुनील-प्रकाश अपने बाकी दोस्तों के पास सुनील के घर पर चल रहे पार्टी में पहुंचे और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पांचों दोस्त मिलकर फिर सुगनूराम के पास पहुंचे और फिर से उसकी बेदर्दी से पिटाई कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को शव को उठाकर रास्ते के किनारे फेक दिया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपीयों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस के डण्डे और खून लगे कपड़े जप्त किये हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Read Also-  Chhattisgarh Bypoll: 25 अक्टूबर तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन, जानें चुनाव प्रचार में कितना खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    01. रंजीत उसेण्डी पिता स्व० अंकालूराम उम्र 22 साल

    02. प्रकाश दर्रो पिता समधर दर्री उम्र 22 साल

    03. सुनील उइके पिता छेरकूराम उम्र 21 साल

    04. अमित उइके पिता छेरकूराम उम्र 22 साल

    05. जगदीश उइके पिता छेरकू राम उम्र 23 साल

    06. कौशल कुमार मरकाम पिता कचरू राम उम्र 23 साल सभी साकिनान बांसकुण्ड थाना कोरर जिला उ० ब० कांकेर।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime in india crime kanker news crime news kanker kanker chhattisgarh crime news kanker crime news kanker hindi news kanker in hindi news kanker latest news kanker news kanker news in hindi kanker today news news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.