Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नाबालिग को भगा ले गया तांत्रिक, किया दुष्कर्म… शादी के लिए बनवाया फर्जी दस्तावेज, आरोपी गिरफ्तार….

    नाबालिग को भगा ले गया तांत्रिक, किया दुष्कर्म… शादी के लिए बनवाया फर्जी दस्तावेज, आरोपी गिरफ्तार….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Crime News in Surguja
    Crime News in Surguja

    Crime News in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बलरामपुर जिले में सिधमा धाम बनाया है। जहां वह झाड़फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता है। छात्रा अपनी मां और दीदी के साथ इलाज के लिए आरोपी बाबा के धाम जाती थी, जहां उनका परिचय हुआ। इस दौरान बाबा की नीयत छात्रा पर बिगड़ गई।

    14 की उम्र को बताया 24, बनाया अनुबंध पत्र
    ढोंगी बाबा ने छात्रा के आधार कार्ड में जन्मतिथि से छेड़छाड़ कर स्टांप के जरिए शादी का अनुबंध पत्र भी बनवाया था। छात्रा की उम्र 14 साल है और अनुबंध पत्र में उसकी उम्र 24 साल बताई गई है।

    Read Also-  जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पटवारी पर दबाव बनाने का मामला: नगर सैनिक, शिक्षा विभाग के क्लर्क सहित 10 लोगों पर FIR दर्ज

    Crime News in Surguja:  जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने भैया-भाभी के साथ रहकर 10वीं क्लास में पढ़ रही छात्रा 25 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई थी। छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। परिजनों ने छात्रा को बलरामपुर के सिधमा निवासी मिट्ठू राम द्वारा भगाकर ले जाने की जानकारी दी थी।

    3 साल पहले हुए थी पहचान
    कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया। महिला अधिकारी के समक्ष दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि उसकी जान-पहचान मिट्ठू राम से करीब 3 साल पहले हुई थी। वह अपनी मां और दीदी के साथ मिट्ठू राम के धाम में इलाज कराने के लिए गई थी। मिट्ठू राम से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। मिट्ठू राम उसे शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया था।

    Read Also-  पीएम आवास योजना में नाम आने के बावजूद हितग्राहियों को मिल रही परेशानियां, पहली किस्त के लिए जनपद व ग्राम पंचायतों के चक्कर काटने को मजबूर

    शादी के लिए स्टांप में किया अनुबंध
    Crime News in Surguja:  मिट्ठू राम ने छात्रा का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बता दिया गया। जन्म प्रमाणपत्र में भी जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार किया गया। इस आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी का अनुबंध पत्र स्टांप में तैयार कराया। मिट्ठू राम छात्रा को अपने घर ले गया और रेप किया।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    एएसपी सरगुजा अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में धारा 87, 64(2) (एम), 55, 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg crime news crime in surajpur cg crime news surajpur surajpur crime surajpur crime news surguja
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.