Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CRIME NEWS: नाबालिग ने फावड़े से वार कर अपनी ही बुआ को उतारा मौत के घाट, शव को कोठी में छिपाया

    CRIME NEWS: नाबालिग ने फावड़े से वार कर अपनी ही बुआ को उतारा मौत के घाट, शव को कोठी में छिपाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 14, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Bilaspur Crime News
    Bilaspur Crime News

    Bilaspur Crime News: बिलासपुर में एक नाबालिग भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी। बुआ की डांट से तंग आकर फावड़ा से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और गले से सोने की माला निकालकर दोस्तों के साथ भाग निकला। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरी की है। वारदात के बाद नाबालिग ने शव कोठी में डालकर रेत से ढंक दिया। दो दिन बाद घर से तेज गंध आने पर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चोरी का सामान खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है।

    9 फरवरी की घटना
    पुलिस के मुताबिक, ग्राम पौसरी निवासी मृतका के भाई बलदाऊ यादव ने 9 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन जामफूल यादव बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

    Read Also-  कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब, देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार बना आकर्षक का केंद्र…

    कोठी में मिला शव
    Bilaspur Crime News: 11 फरवरी को जामफूल के घर से तेज गंध आने लगी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के भीतर कोठी में शव रेत के नीचे दबा मिला। फोरेंसिक टीम के साथ शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान जामफूल यादव के रूप में हुई। सिर पर चोट के निशान थे।

    दोस्तों के साथ मिलकर हत्या
    पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका का नाबालिग भतीजा घटना के दिन से गायब है। टीम ने उसे पकड़ा। पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना कबूल लिया।

    Read Also-  चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा

    बुआ की डांट से नाराज था
    Bilaspur Crime News: पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि बुआ छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी। इससे वह नाराज था। पारिवारिक और सामाजिक नियंत्रण के अभाव में नशे का आदी हो गया था। नशे के लिए पैसों की जरूरत थी।

    गले से सोने की माला चुराई
    बुआ की डांट से तंग आकर फावड़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर देवकुमार रात्रे को 8 हजार रुपए में बेचा। 5 हजार रुपए में गिरवी रखा मोबाइल और कर्जा चुकाया। देवकुमार की बाइक मंगाकर भाग निकला। 3 हजार रुपए खाने-पीने में खर्च कर दिए।

    Read Also-  PM मोदी और अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकियों का खात्मा करके रहेंगे

    सबूत छिपाने घर में आग लगाने की कोशिश
    हत्या के बाद नाबालिग ने दो साथियों के साथ मिलकर सबूत छिपाने के लिए घर में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने तीनों नाबालिगों समेत सोने की माला खरीदने वाले देवकुमार रात्रे को गिरफ्तार किया।

    न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
    आरोपियों के कब्जे से बाइक और सोने की माला बरामद हुई। नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड और देवकुमार को जिला कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news in hindi bilaspur news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.