Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में साइबर ठगों का कहर: एक ही दिन में तीन बड़े वारदातों को दिया अंजाम, मामला दर्ज

    रायपुर में साइबर ठगों का कहर: एक ही दिन में तीन बड़े वारदातों को दिया अंजाम, मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 27, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    रायपुर में साइबर ठगों का कहर: एक ही दिन में तीन बड़े वारदातों को दिया अंजाम

    रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने फिर से अपनी सक्रियता दिखाते हुए एक ही दिन में लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस के पास अलग-अलग थानों में तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

    सबसे बड़ा मामला डेंटल कॉलेज के एक प्रोफेसर से जुड़ा है। ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और भारी मुनाफे का झांसा दिया। प्रोफेसर को लगातार निवेश के लिए उकसाया गया और धीरे-धीरे उनसे करीब 26 लाख 68 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। जब प्रोफेसर को कोई लाभ नहीं मिला और उन्होंने आपत्ति जताई तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अमानाका थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    Read Also-  RMSA सामग्री सप्लाई घोटाला: 24 पोटा-केबिन अधीक्षक बर्खास्त, बिना टेंडर 1.20 करोड़ का किया था भुगतान

    इसी दिन दूसरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं तीसरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ठग ने खुद को इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का कर्मचारी बताकर एक युवक से 26 हजार रुपये हड़प लिए।

    सभी मामलों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन अपराधों का संचालन देश के किस हिस्से से हो रहा है और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    fraud news raipur online fraud news in raipur raipur fraud case raipur fraud latest news cg raipur fraud news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.