धमतरी। जिले के ग्राम टांगापानी के जंगल में युवक – युवती की लाश पेड़ से लटकते मिली। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने दो लोगों के शव को देख तो इसकी सूचना सरपंच को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। शव काफी दिन पुराना हैं।
पहलगाम हमला अपडेट : पाकिस्तान का समर्थन, असम में 1 और गिरफ्तारी, अब तक 37 जेल भेजे गए
जिसे फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। शवों की शिनाख्तगी के आसपास के गांव में पतासाजी की गई। तब जाकर मृतकों की पहचान हुई।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, दूसरा घायल
मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय ग्राम रावण सेमरा थाना सिहावा और मृतिका की पहचान राजेश्वरी ओटी निवासी लिलांज थाना मेचका जिला धमतरी के रूप हुई। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। दोनों शवों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। प्रथम दृष्ट्या ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।




