धुबरी। असम के धुबरी ज़िले से एक और व्यक्ति को पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमर अली है. यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी (Pahalgam Terror Attack) हमले के बाद की गई है, जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोगों की जान चली गई थी.
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, दूसरा घायल
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान का समर्थन करने वाले गद्दारों पर कार्रवाई जारी है. अब तक कुल 37 राष्ट्रविरोधियों को जेल भेजा जा चुका है. सभी देशद्रोहियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.’
रील का जुनून या जान से खिलवाड़? युवक ने 50 फीट ऊंचे जलाशय पर चढ़ाई बाइक, वीडियो वायरल
विधायक भी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले असम के एआईयूडीएफ (AIUDF) पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर भी पाकिस्तान का पक्ष लेने और देश विरोधी बयान देने का आरोप है.




