Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस जारी, पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे, सेना को दी खुली छूट

    संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस जारी, पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे, सेना को दी खुली छूट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार बहस जारी है। लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर विस्तार से बयान दिया और इसे देश की सुरक्षा, सेना की वीरता और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक बताया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा, “ये विजयोत्सव आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का है, ये सिंदूर की सौगंध पूरा करने का विजयोत्सव है, ये सेना की शौर्य और सामर्थ्य का उत्सव है।” उन्होंने दो टूक कहा कि वे भारत का पक्ष रखने के लिए खड़े हुए हैं और जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता, उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़े हैं।

     

     

    पहलगाम हमले पर कड़ा जवाब

    पीएम मोदी ने कहा कि, पहलगाम हमला भारत को हिंसा की आग में झोंकने का सुविचारित प्रयास था। इसके पीछे देश में दंगे फैलाने की गहरी साजिश थी। हमले के तुरंत बाद मैंने सुरक्षा एजेंसियों और सेना के साथ बैठक की, और उन्हें पूरी छूट दी गई कि वे तय करें कब, कहां और कैसे कार्रवाई करनी है।

     

    Read Also-  अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी जितना दम है तो ट्रंप को झूठा साबित करें- राहुल गांधी

     

    ऑपरेशन सिंदूर: सेना को खुली छूट

    प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना को यह अधिकार दिया गया कि वे आतंकियों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों को सजा दी और “ऐसी सजा दी कि आज भी उनके आकाओं की नींद उड़ी हुई है।

     

    पाकिस्तान को दी गई चेतावनी

    पीएम मोदी ने खुलासा किया कि अमेरिका के उप-राष्ट्रपति ने उनसे बात करने की कोशिश की थी और उन्हें चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान हमला करने की तैयारी में है। इस पर प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में जवाब देते हुए कहा, अगर पाकिस्तान ने हमला किया तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा।

     

    Read Also-  राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा

     

    न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग पर भारत का प्रहार

    प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग’ नीति को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भारत ने सिद्ध कर दिया कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगी। भारत इसके आगे कभी नहीं झुकेगा। भारत ने अपनी तकनीकी और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

     

    राज्यसभा में भी जारी है चर्चा

    राज्यसभा में भी मंगलवार से इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है। विपक्ष ने सरकार से ऑपरेशन सिंदूर के दायरे, रणनीति और इसके असर को लेकर कई सवाल किए हैं, जिनका जवाब देने के लिए सरकार तैयार है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    monsoon session of parliament monsoon session of parliament 2025 PM Modi on parliament
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.