Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    August 4, 2026

    महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    • महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर
    • गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू
    • सेना विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, CISF कांस्टेबल की वेतन कटौती बरकरार
    • डोंगरगढ़ भाजपा में नहीं थम रहा असंतोष, लगातार इस्तीफों के बीच एक और नेता ने छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी जितना दम है तो ट्रंप को झूठा साबित करें- राहुल गांधी

    अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी जितना दम है तो ट्रंप को झूठा साबित करें- राहुल गांधी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी जितना दम है तो ट्रंप को झूठा साबित करें- राहुल गांधी

    नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने सरकार से सुरक्षा चूक, इंटेलिजेंस फेलियर, अचानक सीजफायर और ऑपरेशन को बीच में रोकने जैसे कई सवालों पर जवाब मांगा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

    राहुल गांधी का तीखा हमला: हमारे जवान टाइगर हैं, उन्हें फ्रीडम देनी पड़ेगी
    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला बेहद खौफनाक था, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निर्दोष भारतीयों की निर्ममता से हत्या की। उन्होंने कहा, हम इस दौरान चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़े रहे, लेकिन अब हमें जवाब चाहिए।

    Read Also-  राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा

    राहुल ने सेना को फ्रीहैंड देने की बात करते हुए कहा, शेर को खुला छोड़ना पड़ता है, उसे बांध कर नहीं रखा जा सकता। हमारे जवान टाइगर हैं, उन्हें फ्रीडम देनी पड़ेगी। उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने जनरल सैम मानेकशॉ को पूर्ण स्वतंत्रता दी थी, जिसके कारण भारत को ऐतिहासिक जीत मिली।

    भारत ने उस रात सरेंडर कर दिया– राहुल गांधी का गंभीर आरोप
    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को महज 22 मिनट में रोक दिया और रात 1:35 बजे सीजफायर के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सरकार ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया कि वह लड़ना ही नहीं चाहती।” उन्होंने कहा कि सेना के हाथ बांध दिए गए और इसके लिए राजनीतिक नेतृत्व जिम्मेदार है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि हमारे फाइटर जेट क्यों गिरे और किसके आदेश पर सेना को आधे ऑपरेशन में ही रोक दिया गया? उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान से अपील की कि वे साहस के साथ सच्चाई कहें।

    Read Also-   दुर्ग में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर संसद में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया अल्पसंख्यकों पर हमला

    ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ PM की इमेज बचाने के लिए था
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सुरक्षा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की छवि बचाना था। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के हाथ पहलगाम में मारे गए लोगों के खून से रंगे हैं। उन्होंने एयरफोर्स का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया।

    उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप ने 25 बार कहा कि उन्होंने भारत-पाक सीजफायर कराया। राहुल ने चुनौती देते हुए कहा, अगर मोदी में इंदिरा गांधी जैसी हिम्मत है, तो संसद में आकर बोलें।

    पहलगाम हमले पर किसी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर भी सवाल उठाए और कहा कि विदेश मंत्रालय के दावे के विपरीत, किसी भी प्रमुख देश ने पाकिस्तान की सीधे तौर पर निंदा नहीं की। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे ISI चीफ आसिम मुनीर था, जो उस समय डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच कर रहा था। राहुल ने कहा कि पाकिस्तान अब चीन के साथ मिलकर चल रहा है और दोनों देशों की सेनाएं आपसी सूचनाएं साझा कर रही हैं।

    Read Also-   देवघर में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 9 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    राज्यसभा में खरगे का हमला: एक दिन आपके अहंकार को तोड़ने वाले लोग आएंगे
    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर संसद की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी और मैंने विशेष सत्र बुलाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हमारे पत्रों को कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.