Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर संसद में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया अल्पसंख्यकों पर हमला

    दुर्ग में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर संसद में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया अल्पसंख्यकों पर हमला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    दुर्ग में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर संसद में विरोध प्रदर्शन

    नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में हुई इस गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को केरल से आए कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली में संसद परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    Read Also-  लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: स्पीकर ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- जनता ने पर्चियां फेंकने के लिए नहीं भेजा

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाकर जेल भेज दिया गया। यह न्याय नहीं, बल्कि भाजपा-RSS का भीड़तंत्र है। यह एक खतरनाक पैटर्न को दर्शाता है। हम चुप नहीं बैठेंगे। धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है।
    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वेणुगोपाल ने कहा, दोनों नन केरल की रहने वाली हैं और वे तीन युवतियों को नौकरी के लिए कानूनी रूप से आगरा ले जा रही थीं। उनके पास माता-पिता की अनुमति थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। यह पूरी तरह से झूठे आरोप हैं।
    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना अल्पसंख्यक अधिकारों पर गंभीर हमला है। उन्होंने लिखा, दो ईसाई ननों को बिना कानूनी आधार के हिरासत में लिया गया। उन पर धर्मांतरण और मानव तस्करी के झूठे आरोप लगाए गए हैं। भाजपा शासन में अल्पसंख्यकों को सिस्टेमैटिक रूप से बदनाम किया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की कार्रवाई को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि, सरकार धर्मांतरण के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरी कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।”

    क्या है पूरा मामला?
    25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो मिशनरी सिस्टर, सिस्टर प्रीति और सिस्टर वंदना तथा एक युवक सुखमन मंडावी को तीन आदिवासी युवतियों को उत्तर प्रदेश के आगरा ले जाने के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। आरोप है कि ये लोग युवतियों को धर्मांतरण और तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

    Read Also-  राजधानी में विकास की रफ्तार तेज, एक साल में बनेंगे सात ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    बजरंग दल ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, उनके पास एक पादरी का नंबर, सात नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल, तीनों युवतियों को भिलाई सखी सेंटर में रखा गया है, जबकि सिस्टर प्रीति, सिस्टर वंदना और सुखमन मंडावी जीआरपी की हिरासत में हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    opposition protest parliament parliament protest parliament protest news protest outside parliament
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.