Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा

    July 31, 2026

    8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली सीजीएचएस घोटाला: रिटायर्ड आईएएस समेत 13 दोषियों को जेल, जज बोले– “भ्रष्टाचार समाज का कैंसर”

    दिल्ली सीजीएचएस घोटाला: रिटायर्ड आईएएस समेत 13 दोषियों को जेल, जज बोले– “भ्रष्टाचार समाज का कैंसर”

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने करोड़ों रुपये के कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी (CGHS) घोटाले में 13 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोषियों में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। अदालत ने इसे “समाज का कैंसर” बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए “कीमोथेरेपी” जैसी सख्त कार्रवाई जरूरी है।

    सफदरजंग कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े इस घोटाले में दोषियों ने मृत पड़ी सोसाइटियों को पुनर्जीवित दिखाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से जमीन हासिल की। इसके बाद फ्लैट्स को नए मेंबर्स और एजेंट्स को मनमाने दामों पर बेच दिया गया। इस धोखाधड़ी में हजारों घर खरीदारों के सपने चकनाचूर हो गए और वे कर्ज के बोझ तले दब गए।

    सीबीआई के अनुसार, इस घोटाले में 135 से अधिक फर्जी सोसाइटियां बनाई गईं। जांच में सामने आया कि इन सोसाइटियों के नाम पर फर्जी सदस्य बनाए गए और जमीन हड़पने की साजिश रची गई।

    13 अक्टूबर को सभी दोषियों को अपराधी ठहराने के बाद अदालत ने 31 अक्टूबर को सजा सुनाई। कर्मवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, महा नैन शर्मा, पंकज मदान, अहवनी शर्मा, आशुतोष पंत, सुदर्शन टंडन, मनोज वत्स, विजय ठाकर, विकास मदान और पूनम अवस्थी को पांच साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई। वहीं, 84 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस गोपाल दीक्षित और 92 वर्षीय नरेंद्र धीर को दो साल की सजा और जुर्माना दिया गया।

    अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और सामाजिक व्यवस्था का दुश्मन है। यह न केवल अर्थव्यवस्था को खोखला करता है बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों को भी नष्ट करता है। अदालत ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार को शुरू में ही नहीं रोका गया तो समाज में उथल-पुथल मच जाएगी।

    दोषियों ने सजा कम करने की गुहार लगाते हुए परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला दिया, लेकिन अदालत ने यह दलील खारिज कर दी। जज ने कहा, “अगर परिवार की इतनी चिंता थी, तो अपराध क्यों किया?” अदालत ने टिप्पणी की कि इनका उद्देश्य दिल्ली में सस्ती जमीन और प्रॉपर्टी पर कब्जा करना था, चाहे इसके लिए जालसाजी ही क्यों न करनी पड़ी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.