रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके के सिद्धार्थ चौक पर देर रात एक ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अज्ञात युवक पीड़ित की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं।
साय कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर होगी चर्चा
यह घटना उस समय हुई जब डिलीवरी बॉय सिद्धार्थ चौक पर खड़ा था। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने बिना किसी बात के उसकी धुनाई कर दी। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
नए अपडेट्स के साथ Bajaj Pulsar NS400Z ने भारतीय बाजार में दी दस्तक
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।




