Demand To Open Liquor Shop: यूँ तो लोग अपने जनप्रतिनिधि के पास मूलभूत सुविधाओं की मांग रखने के लिए उनके पास जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसमें एक युवक ने अपने स्थानीय विधायक से मुलाकात कर इलाके में शराब की दुकान खुलवाने की मांग रख दी है।
Demand To Open Liquor Shop: जी हां! यह मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर विधानसभा का है। यहां के विधायक लखेश्वर बघेल से अनंत विश्वकर्मा नाम के एक युवक ने मुलाकात कर अपने इलाके में शराब दुकान खोलने की मांग की है।
Read Also- बिजली संबंधी समस्या को लेकर कांग्रेस लेगी एक्शन, राज्य सरकार के खिलाफ जल्द करेगी आंदोलन
Demand To Open Liquor Shop: युवक का कहना है कि उनके इलाके में एक भी शराब की दुकान नहीं है। शराब पीने के लिए उन्हें या तो जगदलपुर जाना पड़ता है, या उन्हें कोंडागांव आना पड़ता है। इसलिए क्षेत्रवासियों के सुविधा और हित के लिए बस्तर विधानसभा में शराब की दुकान खोलनी चाहिए।
युवक की इस अजीबोगरीब डिमांड के बाद विधायक बघेल भी दंग हो गए हैं। वहीं लोगों में भी अनंत विश्वकर्मा और विधायक के बीच हुए मुलाकात और इस मांग की खूब चर्चा हो रही है। चूंकि अमूमन देखा यह गया है कि शराब पीने वाले शराबी खुद की पहचान तो छुपाते ही है, बल्कि उन्हें हो रही समस्या के बारे में भी वे किसी से शिकायत नहीं करते हैं।




