Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डिप्टी सीएम साव ने बस्तर ओलंपिक 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

    डिप्टी सीएम साव ने बस्तर ओलंपिक 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    डिप्टी सीएम साव ने बस्तर ओलंपिक 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

    रायपुर। बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियां तेज़ी पकड़ रही हैं। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और सभी जिला खेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक आयोजन को व्यापक, सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाने के लिए निर्देश दिए।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री साव ने खेल मैदानों की उपलब्धता, उनकी मैपिंग, भोजन, आवास, यातायात, प्राथमिक चिकित्सा, निर्णायकों एवं रेफरियों की व्यवस्था समेत सभी मूलभूत तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम भी उपस्थित थीं, जबकि सभी जिला खेल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

    Read Also-  CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी ने खोला मोर्चा

    तीन लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
    खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि अब तक तीन लाख नौ हजार से अधिक खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक में भागीदारी के लिए पंजीयन कराया है। जिलों के पंजीयन आंकड़े इस प्रकार हैं:

    • बस्तर: 52,312
    • नारायणपुर: 46,074
    • दंतेवाड़ा: 44,395
    • कोंडागांव: 43,333
    • कांकेर: 42,228
    • सुकमा: 40,830
    • बीजापुर: 40,437

    पंजीयन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी और यह 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

    आयोजन की रूपरेखा

    • विकासखंड स्तरीय: 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर
    • जिला स्तरीय: 5 नवम्बर से 15 नवम्बर
    • संभाग स्तरीय: 24 नवम्बर से 30 नवम्बर

    उप मुख्यमंत्री साव ने प्रचार-प्रसार की योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक दीवार लेखन, मशाल यात्रा, पोस्टर, बैनर, पैंपलेट वितरण और हाट-बाजारों में प्रचार को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंजीयन कम क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने और पुरुष प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

    Read Also-  5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता ने किया आत्मसमर्पण, जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर छोड़ा आतंक का साथ

    राष्ट्रीय स्तर का आयोजन
    अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक अब केवल क्षेत्रीय आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसकी ख्याति पूरे देश में फैल चुकी है। इसे राष्ट्रीय महत्व का आयोजन मानते हुए उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय निर्णायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरणा स्रोत के रूप में आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए।

    खेल और प्रतियोगिताएं
    बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। नक्सल हिंसा के दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेलों की सूची इस प्रकार है:-

    • एथलेटिक्स
    • तीरंदाजी
    • बैडमिंटन
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • वेटलिफ्टिंग
    • कराटे
    • कबड्डी
    • खो-खो
    • वॉलीबॉल
    • रस्साखींच

    उप मुख्यमंत्री ने फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल में पंजीयन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने और बजट के अतिरिक्त जरूरतों के लिए जिला कलेक्टरों के सहयोग से CSR निधि का उपयोग करने के निर्देश दिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.