Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी ने खोला मोर्चा

    CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी ने खोला मोर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी ने खोला मोर्चा

    दुर्ग। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने भिलाई के सुपेला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।

    तीन प्रमुख मुद्दों पर जताई नाराजगी
    भीम आर्मी ने इस प्रदर्शन में तीन मुख्य मुद्दों को उठाया। इनमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ अभद्र व्यवहार, बाबा साहब अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या शामिल हैं। इन सभी मामलों में न्यायिक और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर आवाज उठाई।

    Read Also-  दुर्ग में 2 से 4 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सीजेआई के अपमान से देश स्तब्ध
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दुर्ग जिले के पदाधिकारी राहुल गौड़ ने कहा कि एक अधिवक्ता द्वारा सीजेआई पर जूता फेंकने की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने इसे केवल मुख्य न्यायाधीश के अपमान के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न्याय व्यवस्था को कमजोर करने और लोकतंत्र की नींव को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

    आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
    दुर्ग जिला के पूर्व महासचिव निशांत कुमार ने कहा कि आरोपी अधिवक्ता ने अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं दिखाया, जो उसकी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो भीम आर्मी व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

    Read Also-  5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता ने किया आत्मसमर्पण, जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर छोड़ा आतंक का साथ

    समाज को एकजुट होने की अपील
    प्रदर्शनकारियों में शामिल स्वप्निल बंसोड़ ने कहा कि यह घटना दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने संविधान की रक्षा और न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। भीम आर्मी ने स्पष्ट किया कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा से समझौता किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai durg news cg durg news Cg news durg durg breaking news durg news durg news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.