नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक 78 साल के वरिष्ठ नागरिक और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 3.14 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बना लिया. हैरानी की बात है कि पीड़ित शख्स आरबीआई में अधिकारी रह चुका है. इस चौंकाने वाली घटना में ठगों ने खुद को TRAI, पुलिस, CBI और सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी बताकर बुजुर्ग को मानसिक दबाव में डाल दिया और उनसे सारी जमा पूंजी ठग ली.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: 24 मार्च को विधानसभा में विशेष कार्यक्रम, देखें दौरे का पूरा शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 75 में रहने वाले 78 साल के बुजुर्ग के पास 25 फरवरी 2025 को पीड़ित को एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को TRAI अधिकारी बताया. कॉलर ने एक पुराने मोबाइल नंबर की पुष्टि करनी चाही, जिसे बुजुर्ग भूल चुके थे. कुछ ही देर बाद बताया गया कि मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत दर्ज है.
इसके बाद कोलाबा पुलिस स्टेशन के एक कथित अधिकारी विजय खन्ना और एक सीबीआई अधिकारी राहुल गुप्ता ने संपर्क किया.उन्होंने बुजुर्ग को बताया कि उन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष ऑनलाइन पेश किया जाएगा. ठगों ने बुजुर्ग को भरोसा दिलाया कि यह मामला नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है और उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा.




