CG Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी विभागीय कार्यालयों में डिजिटल माध्यम से कार्य करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार अब सभी अंतर-विभागीय पत्राचार और नोट शीट केवल ई-ऑफिस फाइल सिस्टम के माध्यम से ही भेजी जाएंगी।
Read Also- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप के लिए जारी की गाइडलाइन
CG Latest News: आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विभागों में अभी तक ई-ऑफिस प्रणाली शुरू नहीं हुई है, वहां शासकीय ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया जाएगा। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में जहां अर्द्धशासकीय पत्र या वैधानिक दस्तावेज़ों की मूल प्रति (Original Copy) की आवश्यकता होती है, उन्हें हार्ड कॉपी के रूप में भेजा जा सकेगा।
Read Also- नक्सल ऑपरेशन के दौरान भीषण गर्मी बनी बड़ी चुनौती, 40 जवान हुए डिहाइड्रेशन का शिकार, इलाज जारी
CG Latest News: यह निर्णय कार्यों की गति को बढ़ाने, कार्यकुशलता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टरों को भी इस आदेश के पालन की जानकारी दी गई है।





