Anti Naxal Operation Chhattisgarh: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में हजारों जवान शामिल है। 96 घंटो से भी ज्यादा समय से चल रहे इस अभियान में जवानों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते जवानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि, भीषण गर्मी के चलते 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। सभी बीमार जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से तेलंगाना के अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Read Also- ऑफिस में काम कर रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने किया हैवानियत भरा कांड!
Anti Naxal Operation Chhattisgarh: गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में यह ऑपरेशन पिछले 55 घंटे से जारी है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन आने वाले तीन दिनों तक अनवरत जारी रहेगा।
Read Also- मुठभेड़ का चौथा दिन: हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे बम… रुक – रुक कर फायरिंग जारी
Anti Naxal Operation Chhattisgarh: मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था। फिलहाल इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है।




