बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक भूमिका में पहुँच चुकी हैं। सुरक्षाबल नक्सलियों के मांद में घुसकर उन्हें चुनौती देंगे। डगर मुश्किल जरूरी हैं, लेकिन इस कार्रवाई के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सल संगठन को गहरी चोट लग सकती है।
उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में बड़ा बदलाव
वहीं, घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का चौथा दिन है। मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए है। सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के चौथे दिन नक्सलियों पर आसमान से बम बरसाया जा रहा है। सुरक्षाबल के जवान हेलीकॉप्टर से बम बरसा रहे हैं।
BSF जवान ने गलती से लांघा बॉर्डर… पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया, वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी
नक्सलियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में हिड़मा समेत बड़े कैडर के माओवादी संगठन के लीडरों को घेरा गया था. हालांकि वे किसी तरह भाग निकले. लेकिन अब भी STF के जवान लगातार उन्हें ढूंढने और सभी नक्सलियो का खात्मा करने में लगे हुए हैं. लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है.




