Raipur Crime News: रायपुर के मंदिरहसौद नगर पालिका कार्यालय में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर कार्यालय परिसर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान तृप्ति मिश्रा के रूप में हुई है जो नगर पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अप्रैल की तपिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में
Raipur Crime News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब तृप्ति मिश्रा अपने डेस्क पर नियमित कार्य कर रही थीं। तभी उनका पूर्व पति दिनेश मिश्रा अचानक कार्यालय में दाखिल हुआ और टेबल पर रखे लोहे के सूजे से तृप्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में तृप्ति के सीने और पीठ पर गंभीर चोटें आईं जिसके चलते वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।
Read Also- डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: ट्रॉली गिरने से मचा हड़कंप, बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बचे
Raipur Crime News: कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने साहसिकता दिखाते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की जिससे और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तृप्ति की मां जो ग्राम कुरूद की निवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं तुरंत कार्यालय पहुंचीं। स्टाफ सदस्य लव मिश्रा ने उन्हें बताया कि तृप्ति को तत्काल उपचार हेतु सीएमओ की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मंदिरहसौद ले जाया गया।
Read Also- गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर केस की जांच अब CID के हवाले, परिजनों ने बताया फर्जी
प्राथमिक उपचार के बाद तृप्ति मिश्रा को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी दिनेश मिश्रा ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मंदिरहसौद थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।




