नई दिल्ली। ‘महाकुंभ 2025’ में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
पेंड्रा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
30 मार्च, 2024 को, 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई, जिसके बाद नबी करीम पुलिस स्टेशन ने उन्हें हिरासत में लिया। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से गिरा घर का छज्जा, चार बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
‘महाकुंभ 2025’ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की। इस घोषणा के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर निर्देशक के ऊपर लगे पहले से आरोपों को भी खूब उछाला गया और उनकी आलोचना की गई।




