बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मोबाइल गेम फ्री फायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद हिंसक हो गया। गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत ग्राम पेरपार में 14 वर्षीय लड़के ने 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Read Also- राजधानी में 15 लाख रुपये की लूट की शिकायत निकली फर्जी, कारोबारी चिराग जैन के खिलाफ FIR दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कार्यालय पेरपार के सामने कुछ लोग खाना खाने के बाद फ्री फायर खेल रहे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय नाबालिग के हंसने पर 17 वर्षीय नाबालिग ने कारण पूछा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर 14 वर्षीय लड़के ने चाकू से वार कर दिया।
Read Also- कोरबा व बेमेतरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह, दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम से दूर रखने का प्रयास करें।




