ख़बरवाद डॉट कॉम, सरगुजा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के 500 एकड़ जमीन के दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में नहीं मिल रहा है। इसलिए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब समय पर नहीं देने पर उनके खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
क्या है पूरे मामला ?
अंबिकापुर में 2015 से कोर्ट में एक मामला लंबित है, जिसके पक्षकार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हैं। जिन्होंने न्यायालय में यह अपील की है कि, उनकी भूमि खसरा क्रमांक 179 जो दरिमा हवाई अड्डे के क्षेत्र में है, जिसके दस्तावेज डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने 1 साल से उपलब्ध नहीं कराया है। ये दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में भी नहीं मिल पा रहा है। दस्तावेज देने में लेट होने को लेकर सरगुजा कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर बीआर खांडे और एसडीएम डीएस उइके को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।




