देहरादून। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है…. इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई…सबसे पहले आज सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंच… राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई…
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना‘‘ जानिए कितनी होगी प्रति किलोमीटर किराया दर
हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए…गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची…पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए…उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की…गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे…
CM साय सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, ले सकते हैं कई अहम फैसले




