रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ शैलेंद्र पटेल को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ अम्बर व्यास को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में 28 मई की देर रात उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया।
भाजपा प्रतिनिधि कर रहे थे PWD के इंजीनियर साहब से सवाल, पत्रकार को वीडियो बनाते देख भड़क गए जनाब… मोबाइल छिनते हुए हाथापाई में उतरे
डॉ शैलेंद्र पटेल की नियुक्ति वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन तब से ही उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा था। नियुक्ति को चुनौती देते हुए तीन अलग-अलग जांच की गई थी, जिनमें उन्हें अयोग्य पाया गया था। इसके बावजूद डॉ पटेल बीते तीन वर्षों से विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रशासनिक निर्णय लेते रहे।
मेंटेनेंस शुल्क के बदले 10 लाख रुपए का गबन, सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज
उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने 2022 में एक जांच समिति गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट पांच महीने बाद सामने आई। 9 सितंबर 2022 को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि डॉ पटेल के अनुभव से जुड़े सात बिंदुओं पर प्रस्तुत दस्तावेज मान्य नहीं पाए गए। कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद डॉ पटेल की पदस्थापना अब इंद्रावती भवन, रायपुर में की गई है।
नए कुलसचिव डॉ अम्बर व्यास के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में प्रशासनिक सुधारों की उम्मीद की जा रही है।




