Crime News in Bhilai: भिलाई के मोहन नगर थाने में सुकमा डीएसपी तोमेश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया तोमेश वर्मा पहले तो जबरदस्ती उनके घर में घुसा फिर मारपीट कर उसके साथ अनाचार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिस महिला के साथ अनाचार हुआ है, वो खुद काफी पढ़ीलिखी महिला है। उसका पति डॉक्टर है और तोमेश के साथ अच्छे संबंध हैं। आरोपी तोमेश वर्मा वर्तमान में सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। महिला ने आरोप लगाया है कि 4 महीने पहले वो दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत स्थित उसके घर पहुंचा था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन शीतलहर से राहत: फिर कड़ाके की ठंड, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मना करने के बाद भी वो घर के अंदर आ गया और मारपीट कर जबरदस्ती उसके साथ अनाचार किया। ऐसा बताया जा रहा है कि तोमेश वर्मा का महिला के पति से काफी अच्छे संबंध थे और उसका उनके घर पहले से काफी आना जाना था। जुलाई 2020 में भी वो अपने परिवार के साथ उनके घर रुका था। वो वहां प्लॉट खरीदने के सिलसिले में आया हुआ था।
Crime News in Bhilai: जब तोमेश महिला के घर पहुंचा अपने परिवार के साथ पहुंचा और महिला को देखा तभी से वो उसके ऊपर गलत नियत रखने लगा था। मिहला उनकी नियत को भांप गई थी, लेकिन उसके बाद भी उसने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ गांदा काम किया।
घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 की शाम 7.30 बजे तोमेश महिला के घर पहुंचा था। उस दिन महिला घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से पाटन गए हुए थे। बेटा ट्यूशन गया हुआ था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद भी वो घर के अंदर घुस गया। अंदर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसे मारापीटा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वो वहां से चला गया।
Read Also- पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार, पूर्व सीएम ने कही ये बात
कुछ समय मामले को छिपाया फिर दर्ज कराई एफआईआर
Crime News in Bhilai: महिला ने बताया कि जब उसके पति पाटन से लौटे तो उसने उन्हें पूरी सच्चाई बताई। पति और पत्नी ने पहले इस मामले को वहीं दबा दिया कि बदनामी होगी, लेकिन महिला उस घटना के बाद से काफी गुमसुम रहने लगी। यह देख पति ने उसे पुलिस में एफआईआर करने को कहा। पति पत्नी दोनो मोहन नगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।




