Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    August 4, 2026

    ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    • जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Durg Breaking News: एसीसी कंपनी में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए ठेका श्रमिक की मौत, परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

    Durg Breaking News: एसीसी कंपनी में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए ठेका श्रमिक की मौत, परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 1, 2024 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    Durg Breaking News

    Durg Breaking News: अदानी ग्रुप की एसीसी कंपनी जामुल में गुरुवार को हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व ठेका श्रमिकों ने कंपनी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है और मृतक के स्वजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व स्थाई नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद से जामुल पुलिस भी मौके पर तैनात है।

    पुलिस ने बताया कि वार्ड दो विश्वकर्मा चौक जामुल निवासी आबिद खान (29) की गुरुवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वो ठेका श्रमिक के रूप में कंपनी में बीते करीब 10 साल से इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य कर रहा था। गुरुवार की सुबह कंपनी के गोदाम की बिजली सप्लाई में खराबी आई।

    Read Also-  अवैध रुप से संचालित मिठाई एवं सोनपापड़ी कारखानो पर खाद्य विभाग का छापा

    हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत
    Durg Breaking News:  इसकी जानकारी मिलने पर आबिद खान उसे सुधारने के लिए गया था। वो काम के दौरान अकेला ही था। वो इलेक्ट्रिक पैनल को खोलकर सुधार कार्य कर ही रहा था कि वो हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वहां एक तार में हाई वोल्टेज लाइन प्रवाहित हो रही थी और आबिद को इसकी जानकारी नहीं थी। वो उससे चिपक गया और कुछ देर बाद जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद कंपनी के कुछ कर्मचारी गोदाम में गए तो आबिद जमीन पर पड़ा हुआ था। करंट की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था और उससे जलने की दुर्गंध भी आने लगी थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को चीरघर में रखवाया गया है।

    Read Also-  गृहमंत्री अमित शाह ने जो कहा वो किया, लोकसभा में पेश हुआ आपदा प्रबंधन बिल

    घटना से नाराज ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन
    Durg Breaking News:  इधर, घटना के बाद छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और कंपनी के ठेका श्रमिकों ने कंपनी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के नाम पर 40-40 लाख रुपये और पिता के नाम पर 20 लाख रुपये की एफडी की जाए। साथ ही मृतक के बच्चों की पढ़ाई व शिक्षा की जिम्मेदारी भी प्रबंधन उठाए। मृतक की पत्नी को कंपनी में स्थाई नौकरी दी जाए। मांग पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg durg news CGNews chhattisgarh news Durg durg breaking news durg latest news durg news durg news cg durg news in hindi durg news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.