रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गजराज का आतंक देखने को मिला है. हाथी के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह के वक्त हुई। जब जंगल की और गए लोगों ने अधेड़ की लाश देखी। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम बरौद में 50 वर्षीय बंधन राठिया मंगलवार की सुबह जंगल की ओर गया था. जंगल में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया. आज सुबह मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली थी तो बंधन राठिया की खोजबीन शुरू की गई. बरोदा के जंगल में मृत ग्रामीण का शव छत-विक्षत हालात लाश मिला है.
घटना के बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल घटना से क्षेत्र दहशत फैल गई है.




