गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं…बताया जा रहा है कि नक्सली सर्चिंग पर निकले थे…तभी जंगल में मुठभेड़ शुरु हो गई…इस दौरान सुरक्षाबलों ने वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया..सुरक्षाबलों का भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गया…मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है।
श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान हादसा, 6 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, इलाज जारी
गरियाबंद एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है।
नेशनल हाईवे 53 पर हादसा : सड़क किनारे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 की मौत




