Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    August 4, 2026

    ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    • जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रवर्तन निदेशालय का दावा, महादेव सट्टे की कमाई से बनती रहीं है फिल्में, जांच में बॉलीवुड के कई कलाकार घेरे में…

    प्रवर्तन निदेशालय का दावा, महादेव सट्टे की कमाई से बनती रहीं है फिल्में, जांच में बॉलीवुड के कई कलाकार घेरे में…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 8, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Enforcement Directorate's claim
    Enforcement Directorate's claim

    Enforcement Directorate’s claim:  प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप (बुक) के मामले में एक अर्से बाद नया राजफाश किया है। ईडी ने एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और बॉलीवुड कलाकारों के बीच के संबंधों की जानकारी मुंबई कोर्ट में दायर अभियोजन शिकायत में की है। इसमें ईडी ने कहा है कि सट्टेबाजी से हुई करोड़ों की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म प्रोडेक्शन में लगाया गया। यह पैसा मुंबई स्थित कुरैशी प्रोडेक्शन कंपनी के जरिए निवेश किया गया है। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि फर्म के डायरेक्टर वसीम कुरैशी के दुबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट फर्म मुस्कान एंटरटेनमेंट भी संचालित करता है।

    इसी फर्म ने फरवरी 2023 में यूएई के रास अल खैमाह में हुई सौरभ चंद्राकर की शादी में बॉलीवुड कलाकारों की स्टार नाइट शो की व्यवस्था की थी। अदालत में दायर अभियोजन शिकायत (पीसी) के अनुसार वसीम कुरैशी और सौरभ चंद्राकर के भाई गीतेश चंद्राकर ने कई फिल्मे बनाने की बात स्वीकार किया है। इसके आधार पर ईडी ने वसीम कुरैशी उनकी फिल्मों में काम करने वाले बॉलीवुड कलाकार से पूछताछ के संकेत दिए है।

    Read Also-  विनेश फोगाट की जीत पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- ‘वो जीत गई, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया’

    Enforcement Directorate’s claim:   ईडी की जांच में साफ हुआ है कि वसीम कुरैशी और उनके सीईओ करण रमानी के साथ मुस्कान के लाभार्थी हैं। कुरैशी,सौरभ चंद्राकर के भाई गीतेश चंद्राकर से जुड़े हैं और साथ में कई फिल्मों का निर्माण किया था। इनमें साल 2022 की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का नाम शामिल है। मुंबई के ओशिवारा स्थित कुरैशी प्रोडक्शन अक्षय कुमार अभिनीत मराठी ऐतिहासिक फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौड़ले सात’ के निर्माण में भी शामिल रहा है,जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। गीतेश चंद्राकर वर्तमान में फेयरप्ले और रेड्डी अन्ना बेटिंग पैनल में संचालन की कमान संभाल रहे हैं।

    सौरभ की शादी में कलाकारों को कुरैशी ने बुलवाया
    Enforcement Directorate’s claim:   ईडी ने अपने पीसी में बताया है कि मुस्कान इंटरटेंटमेंट ने सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई शादी में मशहूर हस्तियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके लिए कलाकारों को करोड़ों रुपये की भारी अग्रिम राशि का भुगतान किया गया था। साथ ही फर्म ने रसद, वीजा हासिल करने, निजी उड़ानों को किराए पर लेने और सितारों के लिए शानदार आवास की व्यवस्था भी कराई थी।

    Read Also-  एक सप्ताह में 12 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल, भारत पर बढ़ सकता है आयात का खर्च…

    इस शादी में बाल टाइगर श्राफ, नेहा कक्कड़ और सनी लियोन जैसी मशहूर हस्तियो समेत नुसरत भरूचा, उलकीत सम्राट, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, विशाल ददलानी, आतिफ़ असलम, राहत फ़तेह अली ख़ान, एली अवराम, भाग्यश्री, कीर्ति खरबंदा, भारती सिंह और सुनील ग्रोवर जैसी हस्तियों ने भी महादेव एप का समर्थन कर शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

    इस पूरी शादी का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया गया है। एफआइआर के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रकाश बनकर ने आरोप लगाया कि कुरैशी बालीवुड और सट्टेबाजी उद्योग दोनों में एक जानी-मानी हस्ती है। शिकायत से पता चलता है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट मैचों से संबंधित सट्टेबाजी की टिप्स के लिए उससे जुड़ सकते हैं। शिकायत में चिंता जताई गई है कि कुरैशी वर्तमान में कई प्रोजेक्ट मैनेज कर रहा है, जबकि आधिकारिक तौर पर उसकी सालाना कमाई 60 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है।

    Read Also-  रायपुर में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में अलर्ट जारी

    कलाकारों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
    Enforcement Directorate’s claim:  कुरैशी प्रोडक्शन ने रमानी और वसीम कुरैशी के भाई अयूब कुरैशी के साथ अपने कानूनी सलाहकार के जरिए ईडी के मुंबई स्थित आफिस में एक बयान दर्ज कराया है, जिसमें मनी लाड्रिंग के आरोपों का दृढ़ता से खंडन कर निराधार बताया है।

    अक्टूबर 2023 में ईडी ने मुंबई स्थित कुरैशी प्रोडक्शन पर छापा मारकर कथित रूप से संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन और अनुबंधों से जुड़ी कई संपत्तियां, हार्ड ड्राइव और दस्तावेज जब्त किया था।फिलहाल इस मामले में आने वाले दिनो में कई बड़े कलाकारों की ईडी गिरफ्तारी भी कर सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg latest news today cg news cg news live chhattisgarh news hindi news latest news live news news news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

    जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक

    संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.