MP Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में EOW ने बड़ी करवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।फरियादी लखन पिता रामचंद्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम खडोतिया तहसील बडनगर ने पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन दिलीप सोनी को 11.2.2025 को शिकायत की। जिसमें फरियादी ने बताया कि ग्राम पंचायत खडोतिया का पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी ग्राम आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।
Read Also- सेंट्रल जेल में शुरू हुई होली की तैयारियां: पालक, चुकंदर और हल्दी से कैदी बना रहे हर्बल गुलाल और रंग
MP Ujjain Crime News: शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसकी तस्दीक कराई, मामला सही पाए जाने पर आज दिनांक 14. 2. 2025 को ग्राम पंचायत खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन के पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी निवासी सीमलावदा तह. बड़नगर जिला उज्जैन को ग्राम पंचायत खडोतिया मे 20000 की रिश्वत लेते हुए EOW टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।
Read Also- साइबर अपराधियों का नया तरीका: नकली ने असली पुलिसकर्मी को किया VIDEO कॉल, डिजिटल अरेस्ट की दी धमकी और फिर…
MP Ujjain Crime News: इस कार्रवाई में अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक, अमित वट्टी उप पुलिस अधीक्षक, अनिल शुक्ला निरीक्षक, रीमा यादव निरीक्षक, अर्जुन मालवीय उप निरीक्षक अशोक राव सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल बादल , गौरव जोशी, मनोज आरक्षक चंद्रशेखर, भरत मंडलोई राकेश जटिया शामिल रहे। फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मौके पर कार्रवाई जारी है।




