सुरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को रास्ते से उठाकर थाना ले पहुंची है। वे किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार; उन्हें इस वक्त थाने में बिठाया गया है। ख़बर जैसे-जैसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक पहुंच रही है। सभी थाना पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस वक्त जमा हो गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।
बताते चलें कि इस वक्त भाजपा का मैनपाट में एक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री साय वहां पहुंचे है। इस दौरान बिना किसी सूचना दिए हुए पूर्व मंत्री भगत किसानों के साथ उनसे मुलाकात करने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने थाने में बैठा दिया है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है।




