रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा राज्य में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने ग्राम दहिदा में छापामार कार्यवाही कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 : शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव
सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने गांव में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सहस भारती के मकान से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला
जब्त शराब को क़ब्ज़े में लेकर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59 क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, वृत्त कोसीर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री राजेन्द्र खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




