KHABARWAAD ENTERTAINMENT DESK. आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो ही गया। ग्वालियर में कार्तिक आर्यन और कबीर खान साजिद नाडीवाल ने चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि कार्तिक आर्यन ग्वालियर के रहने वाले हैं।
Read Also- ‘चंदू चैंपियन’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन को लंगोट में देख फैंस हुए इम्प्रेस
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के जॉइन्ट प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होने वाली है। ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ था। मूवी के पोस्टर और फर्स्ट लुक में एक्टर एथलीट ले लुक में नजर आए थे। वहीं अब ट्रेलर में कार्तिक सोल्जर वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं।
Read Also- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘सोढ़ी’ की हुई घर वापसी, बताया आखिर क्या हुआ था उनके साथ
कार्तिक आर्यन ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, ‘बेहद गर्व और खुशी के साथ, अपने करियर की सबसे कठिन और सबसे खास फिल्म का ट्रेलर साझा कर रहा हूं, वह भी मेरे गृहनगर ग्वालियर से जहां मैंने अभिनेता बनने का सपना देखा था। चंदू चैंपियन एक ऐसे शख्स की कहानी जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। आशा है कि यह आपके दिल को छूएगा, मनोरंजन करेगा और भारत के गौरव श्री मुरलीकांत पेटकर की तरह आपको अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।




