बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला पुलिस अधिकारी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला डीएसपी रश्मित कौर चावला की तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर न केवल फर्नीचर बेचने का झांसा दिया, बल्कि परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड भी की।
Read Also- प्रतिबंधित हुक्का कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: डेली नीड्स की 7 दुकानों से भारी मात्रा में हुक्का पॉट्स – नशीले पदार्थ जब्त
फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब डीएसपी के एक परिचित को संदिग्ध मैसेज मिला और शक होने पर उन्होंने खुद रश्मित कौर चावला से संपर्क किया। तब जाकर पता चला कि कोई साइबर ठग उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है। डीएसपी ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी: रेलवे ट्रैक डूबे, यात्री परेशान, आज भी भारी बारिश का अलर्ट
बताया जा रहा है कि आरोपी ने व्हाट्सऐप पर डीएसपी की प्रोफाइल फोटो लगाकर उनकी पहचान का झूठा सहारा लिया। इसके माध्यम से सोशल मीडिया पर फर्नीचर बेचने का फर्जी विज्ञापन पोस्ट किया गया और कई लोगों से संपर्क कर पैसों की मांग की गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




