Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रतिबंधित हुक्का कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: डेली नीड्स की 7 दुकानों से भारी मात्रा में हुक्का पॉट्स – नशीले पदार्थ जब्त

    प्रतिबंधित हुक्का कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: डेली नीड्स की 7 दुकानों से भारी मात्रा में हुक्का पॉट्स – नशीले पदार्थ जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    प्रतिबंधित हुक्का कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

    दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई शहरों में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शहर में कई डेली नीड्स स्टोर और पान दुकानों की आड़ में हुक्का पॉट, फ्लेवर्ड तंबाकू, ई-सिगरेट और अन्य नशीले उत्पाद बेचे जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 7 दुकानदारों को पकड़ा और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।

    इस कार्रवाई के पीछे एसएसपी विजय अग्रवाल की सख्त पहल है। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों और सीएसपी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आदेश के बाद पुलिस टीमों ने एक विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई अंजाम दी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी: रेलवे ट्रैक डूबे, यात्री परेशान, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

    मोहन नगर में सबसे बड़ी बरामदगी
    मोहन नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एसएसडी डेली नीड्स के संचालक रोहित जसवानी के पास से पुलिस ने करीब 3.52 लाख रुपए मूल्य की हुक्का सामग्री, फ्लेवर्ड तंबाकू और ई-सिगरेट जब्त की। यह इस अभियान की सबसे बड़ी बरामदगी रही।

    भिलाई के पान सेंटर पर भी कार्रवाई
    भिलाई नगर के सिविक सेंटर स्थित गुलेरी पान सेंटर में भी छापेमारी की गई, जहां संचालक अंकित उपाध्याय के पास से हुक्का फ्लेवर और नशीले तंबाकू के उत्पाद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, यह दुकान युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय थी और यहां से नियमित रूप से नशीला सामान बेचा जा रहा था।

    Read Also-  राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका, गृह विभाग ने कलेक्टरों को दिया NSA के तहत कार्रवाई का अधिकार 

    अन्य दुकानों पर भी कसा शिकंजा

    • हरिश तलरेजा, प्यूमेल डेली नीड्स, नेहरू नगर, सुपेला
    • कैलाश धनकुटे, वंश पान पैलेस, स्मृति नगर
    • कैलाश बिसाई, कैलाश डेली नीड्स, कोहका सुपेला
    • लक्ष्मीकांत दुबे, जुनवानी, स्मृति नगर
    • लक्की चंदानी, कादम्बरी नगर, दुर्ग

    पुलिस के अनुसार, ये सभी दुकानदार चोरी-छिपे नाबालिगों और युवाओं को नशे के उत्पाद बेच रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Read Also-  भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

    पुलिस की अपील: नशा मुक्त समाज में दें योगदान
    एसएसपी विजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी स्थान पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि, हमारा उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं बल्कि युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें एक बेहतर भविष्य देना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai durg news bhilai news durg durg bhilai crime news durg bhilai news durg bhilai update news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.