Pendra Latest News: धान खरीदी केंद्र में धान खरीद न होने से धान बेचने आए किसानों ने सड़क पर बैठकर कर घंटों चक्का जाम कर दिया। केंद्र में बारदाने की कमी की वजह से धान की खरीद नहीं होने के कारण धान खरीद बंद की गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम मरवाही मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाकर जाम खुलवाया और देर रात तक धान की खरीद करने की बात कही, तब कहीं जाकर नाराज किसानों ने चक्का जाम खोला।
Read Also- ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 13 लोगों को कुचला, 2 बच्चों की मौत
Pendra Latest News: धान खरीद खत्म होने में अभी एक महीने का समय शेष है और केंद्रों में अभी से बारदानों की कमी होने लग गई है, जिसकी वजह से किसान उग्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सामने आया मामला मरवाही के लरकेनी समिति के कोदवाही धान खरीदी केंद्र का है, जहां आज किसान सुबह जब अपनी फसल को सहकारी समिति के कोदवाही लेकर सैकड़ों वाहन से पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि केंद्र में तो आज बारदाने ही उपलब्ध नहीं हैं। पहले तो किसान ने बारदाना आने का काफी समय इंतजार किया, पर जब उन्हें लगा कि आज बारदाना आने के साथ-साथ धान बिकना भी मुश्किल है, तब आक्रोशित किसानों ने मुख्य सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
Read Also- महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: शिक्षिका पत्नी के नाम पर लाभ उठाने वाला पंचायत सचिव निलंबित
Pendra Latest News: सैकड़ों आक्रोशित किसान पेंड्रा सिवनी मरवाही मुख्य मार्ग पर बैठ गए। स्थानीय प्रशासन को जब मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा और धान खरीद करने की मांग की। लगभग तीन घंटे तक किसान सड़क पर मौजूद रहे, तब कहीं जाकर प्रशासन की ओर से एसडीएम मरवाही मौके पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों की काफी मान-मनौव्वल की। इसके बाद किसान इस बात पर राजी हुए कि उनके धान की खरीद आज ही की जाएगी।
Read Also- Richest CM In India: भारत के सबसे अमीर सीएम हैं चंद्रबाबू नायडू, जानें कौन है देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट…
किसान इसके साथ-साथ यह भी मांग कर रहे थे कि फड़ प्रभारी पर भी कार्रवाई की जाए क्योंकि जब बारदाने नहीं थे तो समय पर बारदानों का प्रबंध क्यों नहीं किया गया। किसानों का कहना था कि यदि आज धान खरीद नहीं हुई तो उनके खलिहान से खरीदी केंद्र लाने तक में हुए उनके हजारों रुपये के परिवहन एवं मजदूरी पानी में चली जाएगी। साथ ही उन्हें अगला टोकन लेने में भी परेशानी होगी। इसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि उनके धान की खरीद आज ही देर रात तक की जाएगी, हालांकि प्रशासन अब पूरे मामले पर जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ भविष्य में इस तरह के घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की भी बात कह रहा है।




