दंतेवाड़ा। शार्ट सर्किट की वजह से जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में स्थित एक मोबाइल दुकान में आग लग गई। इस घटना से दूकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। दूकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड में स्थित विमल इंटरप्राइजेज शॉप में आग लगी है। हादसा बुधवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बिच का बताया जा रहा है। यहां शहर के कुछ लोग बस स्टैंड पहुंचे थे, जिन्होंने आग लगी देखी। फिर इसकी जानकारी दुकान के मालिक ललित और कुशल सूराना को दी गई। जिसके बाद दूकान मालिक ने फौरान सिटी कोतवाली के जवानों और फायरब्रिगेड की टीम को भी हादसे के बारे में बताया। हालांकि, जब तक फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दूकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि दूकान के अंदर कितने का सामान था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। दुकानदार से पूछताछ की जा रही है।




