दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 बी मार्केट स्थित एक कार गैरेज में 18-19 मार्च की रात आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में गैरेज के बाहर खड़ी 6 कारें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टैंपो ट्रैवलर में लगी भीषण आग, हादसे में चार लोग जिंदा जले, दफ्तर जा रहे थे सभी
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, उन्हें देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर 10 बी मार्केट में आग लगी है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि गैरेज में आग लगी हुई थी। गैरेज के मालिक ऐजाज़ अहमद ने रात में गैरेज बंद किया था और वह वहां से चले गए थे। गैरेज के बाहर खड़ी 6 कारों में से एक कार में आग लगी, जो धीरे-धीरे अन्य कारों तक फैल गई।
वित्त मंत्री के विभागों के लिए अनुदान मांग पारित, 12 हजार 389 करोड़ 29 लाख रूपए से ज्यादा का अनुदान,
दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात बताया जा रहा है, और भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।




