Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    September 16, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?

    September 16, 2026

    PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?
    • PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’
    • टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
    • झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    • सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी
    • डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर होगी योजनाओं की जिलेवार निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

    दिल को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2025 स्वास्थ्य No Comments2 Mins Read

    कैंसर और लिवर फेलियर जैसी बीमारियों के बीच दिल की समस्याएं भी आज मौत का बड़ा कारण बन चुकी हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को रोकना मुश्किल लगता है, लेकिन वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार इनमें से 80% तक रोका जा सकता है।

    अच्छी खबर यह है कि इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी बदलने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी-छोटी आदतें ही दिल को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में बड़ा फर्क डाल सकती हैं। अमेरिका के एक्सपर्ट डॉ. वास के अनुसार, इन पांच आदतों को अपनाकर आप अपनी दिल की देखभाल कर सकते हैं।

    1. खाने के बाद हल्की सैर करें
      भोजन के तुरंत बाद बैठने की बजाय 10–15 मिनट टहलें। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने और दिल पर दबाव कम करने में मदद करता है। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर टहलना लंबी सैर से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
    2. ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स खाएं
      ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सैल्मन, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स को डाइट में शामिल करें। ये खून में बैड फैट कम करते हैं और आर्टरीज में ब्लॉकेज से बचाते हैं।
    3. अच्छी नींद लें
      रोजाना छह घंटे से कम सोने वाले लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। गहरी नींद से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और आर्टरीज रिलैक्स होती हैं। सोने से पहले मोबाइल या टीवी न देखें और एक ही समय पर सोने की कोशिश करें।
    4. प्लास्टिक की जगह कांच या स्टील की बोतलें इस्तेमाल करें
      प्लास्टिक में मौजूद BPA जैसे केमिकल्स हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं और दिल की सेहत पर असर डालते हैं। पानी के लिए कांच या स्टील की बोतलें इस्तेमाल करें और प्लास्टिक बर्तनों में खाना गर्म करने से बचें।
    5. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं
      दिल की बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं और अक्सर समय रहते पता नहीं चलतीं। साल में एक या दो बार ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच कराना जरूरी है। अगर परिवार में किसी को दिल की बीमारी है, तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

    इन सरल आदतों को अपनाकर आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

    अम्बेडकर अस्पताल का नया कीर्तिमान, 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 जटिल लोबेक्टॉमी सर्जरी सफल

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.