Khabarwaad Raipur: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद वापस रायपुर लौट चुके हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।
read Also: रात को घर से गायब रहा युवक…सुबह इस हालत में मिला…इलाके में फैली सनसनी
पूर्व सीएम ने पीडिया के जंगलों में हुए मुठभेड़ के अलावा पीएम के बयान पर पत्रकारों से चर्चा की। पीडिया जंगल मे हुए नक्सली मुठभेड़ पर पूर्व सीएम ने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी. हम भी चाहते है कि नक्सलवाद खत्म हो जाए, लेकिन निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के खिलाफ है. चुनाव को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में है. देश की राजनीति धुरी यूपी है. जो भी सरकार बनेगी उसका रास्ता यूपी से जाएगा. चुनाव जनता का है. ऐसी स्थिति सालों बाद बनी है.
Read Also: राजधानी के अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर, 6 अलग-अलग जगहों पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई
प्रधानमंत्री के बयान की कांग्रेस का इतिहास सशस्त्र बलों को धोखा देने वाला था, मामले में भूपेश बघेल ने कहा कि ताबूत घोटाला किसकी सरकार में हुआ. आतंकवादियों को घर छोड़ने का काम किसने किया. जरा इतिहास का अध्ययन कर लें. दरअसल स्मृति लोप हो गया है, कल जो कहा वो आज नहीं मानते. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है की जो यह तक कह दे कि हो सकता है. मेरी मां ने मुझे जन्म दिया हो. इस धरा पर जिसने भी जन्म लिया है वो शायद ही ऐसा बयान दे.




