Khabarwaad Janjgir; जिले में तालाब किनारे एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला जिले के ग्राम परसदा का है।
Read Also: एकरतफा प्यार में पागल था आरोपी, 5 साल पहले खा चुका है जेल की हवा, साहू परिवार हत्याकांड में नया खुलासा
जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब ग्रामीण तालाब किनारे गए तो उन्होंने एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना मूलमुला पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मुन्ना साहू (42) के रुप में की है। पुलिस ने जब शव की जांच की तो कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर नहीं की है। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई ये इसका कारण अज्ञात है।
Read Also: उप मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली को वीडियो कॉल कर दी बधाई, कही ये बात
पुलिस ने मुन्ना साहू की पत्नी से संपर्क साधा। और जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि मुन्ना साहू के 3 बच्चे हैं, पत्नी बच्चों को लेकर मायके रहती है। मृतक प्रयागराज में रोजी मजदूरी का काम करता है। 24 मार्च को ही परसदा अपने ससुराल आया हुआ था, उसके बाद वापस चला गया। पत्नी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। मुन्ना एक बार फिर परसदा आया हुआ था। लेकिन शुक्रवार की रात वह घर नहीं आया था। और सुबह उसके लाश मिलने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। तालाब के आसपास पुलिस खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
Read Also: CG NEWS: जिले में दवाइयों की शॉर्टेज से बढ़ी टीबी मरीजों की टेंशन, पढ़ें पूरी खबर…




