Khabarwaad National Desk: बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने आरजेडी के कार्यकर्ता को मंच से धक्का दिया है. दरअसल सोमवार को लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती का नॉमिनेशन था. नामांकन सभा के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सभा का आयोजन किया गया था.
Read Also: आज गुजरात vs कोलकाता: GT को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी, देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मीसा भारती के नामांकन सभा के दौरान तेजप्रताप यादव किसी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. यह पूरा नजारा देखकर मीसा भारती हैरान हो गईं. मीसा भारती ने तेज प्रताप यादव का हाथ पकड़ उन्हें शांत कराया. वहीं इसी बीच आनन-फानन में आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने उस कार्यकर्ता को वहां से हटाया.
Read Also: गरियाबंद समेत तीन जिले में दंतैल हाथी का आतंक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं मीसा भारती के नामांकन सभा में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार मीसा भारती को भारी मतों से जिताना है. इंडिया गठबंधन को चुनना है और नरेंद्र मोदी को चुनाव हराना है. लालू ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार यहां रोड मार्च करने आए थे. पटना साहिब के लोग तो नहीं निकले लेकिन यह दोनों अपना मार्च हुलक हुलक के करते रहे और राष्ट्रीय जनता दल पर ही प्रहार करते रहे. इनके प्रहार से हमको कुछ नहीं होने वाला है.




