Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    September 5, 2026

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चाय बेचने वाला निकला नटवरलाल, शेयर में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, अब हुआ गिरफ्तार

    चाय बेचने वाला निकला नटवरलाल, शेयर में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, अब हुआ गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 18, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Fraud by pretending to invest in stock market
    Fraud by pretending to invest in stock market

    Fraud by pretending to invest in stock market: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक साधारण चाय बेचने वाले भूनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में यह मामला सामने आया, जहां पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह वही शख्स है, जिसने चाय का ठेला चलाने से लेकर करोड़ों की ठगी तक का सफर तय किया।

    शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा
    भुवनेश्वर साहू ने खुद को शेयर बाजार में बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेंगे तो उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे देकर लोगों का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवा लिया। उसके इसी झांसे में आकर 400 से अधिक लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी।

    Read Also-  युवक ने घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, बोला- मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा

    कैसे हुआ ठगी का खुलासा?
    Fraud by pretending to invest in stock market:  मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद निवासी कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था और इस वादे पर भरोसा कर उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भुवनेश्वर का फोन बंद मिला और वह गायब हो गया। इसके बाद कुबेर को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार
    Fraud by pretending to invest in stock market:  शिकायत मिलते ही पुलिस ने ठगी के मामले की जांच शुरू की और पाया कि भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू ने मिलकर लगभग 400 लोगों से ठगी की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भुवनेश्वर का नाम आरंग थाने में भी दर्ज है, जहां उसके खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। धमतरी में भुवनेश्वर साहू की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Read Also-  रायपुर AIIMS में मरीज की पिटाई, पेशेंट बोला-सिरदर्द की शिकायत पर मारे थप्पड़, पुलिस ने कहा-डॉक्टर सुलाने की कोशिश कर रहे थे

    पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर और उसके साथी मनोहर साहू के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठगी से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डीमैट खाते में निवेश किया गया था, लेकिन वह भी डूब चुका है।

    100 करोड़ की ठगी का जाल
    पूछताछ में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने 400 से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगा है। इस ठगी के जरिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime crime cases crime in india crime news crime news daily crime news today crime weekly news crimes live news news true crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप, रेल आवागमन बाधित; अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    हथियारबंद डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा, बांकीमोंगरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.