Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Fraud Case in Durg: सरकारी नौकरी झांसा देकर महिला प्रधान आरक्षक ने की 1.78 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    Fraud Case in Durg: सरकारी नौकरी झांसा देकर महिला प्रधान आरक्षक ने की 1.78 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 20, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    दुबई धार्मिक यात्रा के नाम पर दंपति ने की 35 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Fraud Case in Durg: दुर्ग पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक ने एक दंपति से नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 78 हजार रुपए की ठगी की है। जब वो नौकरी नहीं लगवा सही और रुपए भी वापस नहीं किए तो परिजनों ने छावनी थाने में शिकयात दर्ज कराई। छावनी पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

    Fraud Case in Durg:  छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी अजय गुप्ता (50 साल) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महलिा प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता से काफी पहले से थी। 2 जून 2023 को मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम उनके घर आई थी। वहां उसने उसकी पत्नी किरण से मुलाकात की।

    Read Also-  टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी, विधु गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, HC से सभी आरोपियों की याचिका खारिज

    Fraud Case in Durg:  बातचीत के दौरान ही वो उनकी बेटी पलक से मिली और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। किरण ने ने बताया कि वो नौकरी के लिए तैयारी कर रही है तो मोनिका गुप्ता ने कहा कि उसकी वन विभाग में अच्छी पहचान है। वो उसकी नौकरी वनरक्षक के पद पर लगवा देगी। इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे। किरण ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से मना किर दिया, लेकिन मोनिक बार बार उसके घर आकर उसे पैसे देने के लिए मना लिया।

    बोला वन विभाग में मामा हैं डिप्टी रेंजर
    महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने किरण को बताया कि उसके मामा वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर हैं। उनकी बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है। वो उनसे कहकर आपकी बेटी की नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए दो लाख रुपए लगेंगे। यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था लेकिन मोनिका गुप्ता बार बार घर आती रही और किरण गुप्ता को मना लिया। बेटी की नौकरी लग जाएगी इस आस में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1,78,000 रुपए मोनिका को दे दिए, लेकिन उसके बाद से आज तक उसने ना पैसा लौटाया ना नौकरी लगवाई।

    Read Also-  पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन भाइयों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश, युवक को उतारा मौत के घाट

    एक लाख का चेक दिया वह भी बाउंस
    नौकरी ना लगवा पाने पर अजय गुप्ता व उसकी पत्नी ने लाइन में पदस्थ मोनिका गुप्ता से अपने रुपए वापस मांगे तो वो रुपए देने की जगह उन्हें सांत्वना देती रही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पैसा देने का दबाव बनाया। इस पर मोनिका गुप्ता ने उन्हें सिक्योरिटी के रूप में 1 लाख रुपए का चेक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का दिया। जब अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में उस चेक को लगाया तो वह बाउंस हो गया।

    झूठे केस में फंसा देने की दी धमकी
    चेक बाउंस होने के बाद अजय गुप्ता ने मोनिका गुप्ता को कहा कि अगर वो पैसा नहीं वापस करेगी तो वो पुलिस में जाएंगे। इतना सुनने के बाद वो खुद उन्हें पुलिसिया खौफ दिखाने लगी। उसने उन्हें धमकी दी कि वो उन्हें कोई रकम वापस नहीं करेगी जो करना है कर ले। थाने जाओगे तो वो खुद उन्हें झूठे केस में फंसवा देगी। इसके बाद दंपति ने छावनी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai fraud case chhatisgarh fraud case durg bhilai dating fraud durg fraud case durg fraud case chhattisgarh durgsp Fraud fraud case in durg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.