Fraud News in Kondagaon: कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ने 21 लाख की ठगी की है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र को है जहां आरोपी महिला ने कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया है। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आज आरोपी महिला मेवा चोपड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Read Also- ITI पास वालों के लिए इंडियन नेवी में नौकरी निकली, जानें कैसे होगा चयन
Fraud News in Kondagaon: पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेवा चोपड़ा ने 2019 में महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थिया और उसके रिश्तेदारों से करीब 21 लाख रुपये ठग लिए। मामले में प्रार्थिया की शिकायत पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 293/2024 के तहत धारा 420 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
Read Also- रायपुर के 171 सीसीटीवी कैमरे हैं खराब, इनके इर्दगिर्द हुए अपराध तो हो सकती है मुश्किल
Fraud News in Kondagaon: मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय। अक्षय कुमार (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मेवा चोपड़ा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




