Fraud News in Raigarh: रायगढ़ में शेयर मार्केट में पैसे इंवेस्ट कराने का झांसा देकर एक महिला से 81 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। हालांकि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
Fraud News in Raigarh: दरअसल, रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर इलाके में रहने वाली एक महिला को अनजान शख्स ने व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया था। जिसमें शेयर मार्केट में रकम जमा करने पर रकम की अच्छी ग्रोथ के स्क्रीन शाट्स भेजे जा रहे थे। मैसेज से प्रभावित होकर महिला ने भी अपोलो बिजनेस स्कूल नामक कंपनी में 81 लाख रुपए इंवेस्ट कर दिए।
Read Also- रिश्वत लेने वाली महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो निलंबित, रिश्वत लेते रंगे हाथों ACB ने किया था गिरफ्तार
Fraud News in Raigarh: शेयर का भाव बढ़ने पर महिला ने जब उसे बेचने का प्रयास किया तो उन्हें पता चला कि जिस कंपनी में उसने पैसे लगाए हैं वो कंपनी ही फर्जी है। पीड़िता ने जब फर्म में कॉल किया तो फर्म ने बताया कि उनका कोई व्हाट्सअप ग्रुप भी नहीं है।
मामले की शिकायत पीड़ित ने चक्रधर नगर थाने में की, जिसके बाद पुलिस को राजस्थान में आरोपियों का सुराग मिला। आरोपियों ने राजस्थान के मनु में पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांजेक्शन किया था। जांच में जुटी पुलिस ने राजस्थान के अलवर से आरोपी दीनबंधु गुप्ता को गिरप्तार किया है। इस मामले में उसके अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को भी होल्ड कराया है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।




